About Us
Welcome to
Palliwal Jain Samaj
दिल्ली पल्लीवाल जैन समाज दिल्ली एनसीआर का एक सशक्त समाज हैl यह अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा से संबंधित हैl श्री पल्लीवाल जैन सभा की दिल्ली शाखा का गठन 4 जनवरी 1970 को हुआ। दिल्ली शाखा का गठन अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा के तत्काल महामंत्री श्री क्रांति कुमारजी तथा श्री जैनी लालजी के आथक प्रयास से पल्लीवाल जैन सभा दिल्ली शाखा के नाम से हुआ। जैसा की अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा में पल्लीवाल, जायसवाल तथा सैलवाल परिवार महासभा के सदस्य हैं उसी तरहा दिल्ली शाखा में भी पल्लीवाल, जायसवाल तथा सैलवाल परिवारो को सदस्य बनाया गया l शाखा की प्रथम कार्यकlर्णी के चुनाव 15 सितंबर 1970 को विधिवत संपन्न हुए, जिसमें श्री तारा चंद जी को अध्यक्ष तथा श्री जैनी लाल जी को महामंत्री मनोनीत किया गया l शुरू में दिल्ली में रहने वाले पल्लीवाल, जायसवाल तथा सैलवाल परिवारो से अपसी संपर्क नागन्य था। प्रथम कार्यकlर्णी ने समाज के परिवारो से संपर्क स्थपित किया और उन्हे सभा का सदस्य बनाया l अब तो इस सभा में दिल्ली एनसीआर के भी सदस्य बनाये जाते हैंl यह सभा बहुत से माननीय सदस्यों तथा और लोग जैसे सर्व/श्री मखन लालजी, जैनी लालजी, जनेश्वर दास जी (सभा के परमानेंट ऑडिटर रहे), राजिंदर सिंहजी, सूरज भान जी, प्रभु दयाल जी, मुसद्दी लालजी, सुखन लालजी, प्रेम प्रकाशजी, हेम चंद जी, गुलाब चंदजी, बद्री प्रसाद जी, विमल चंदजी, स्वरूप चंद जी, सुरेश चंद जी, कपूर चंदजी, पदम चंद जी, मदन लालजी,प्रकाश चंदजी व अन्य जाने-माने व्यक्तियों द्वारा की गयी कड़ी मेहनत और वित्तीय मदद से या कहें उनके तन मन, धन से मजबूत और समृद्ध बनी हैl
सन 1985 में दिल्ली शाखा को रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्टर किया गया तथा सभा का संविधान बनाया गया उस समय श्री स्वरूप चंदजी अध्यक्ष तथा प्रेम प्रकाशजी महामंत्री थेl सन 2016 में शाखा का पैन कार्ड श्री राहुल जैन अध्यक्ष, श्री विजय कुमार जैन महामंत्री द्वारा बनवाया गया, इसी तरह समयानुसर सभा के सभी प्रधानों तथा महामंत्रियों ने सभा को उंचाइयों पर ले जाने के आथक प्रयास किए है, और सशक्त समाज बनlया है l
पल्लीवाल जैन सभा दिल्ली द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मुख्य कार्यक्रम हैं:
1. वार्षिक मेला
2. पिकनिक
इनके अलावा सभा तीर्थ यात्राएं भी कराती हैl सभा में और भी कई गतिविधियाँ हैं जैसे रक्तदान तथा चिकित्सा शिविर का आयोजन, ज़रूरतमंद लोगों की मदद करना, महिला सशक्तिकरण के लिए काम करना, बच्चों को शिक्षा के लिए मदद देना। दिल्ली पल्लीवाल जैन समाज हमेशा सभी आपदाओं में आगे आता है और पीएम केयर्स / पीएम रिलीफ फंड में खुले हाथों से दान करता है।
दिल्ली शाखा ने श्री राहुल जैनजी की कार्यकlर्णी के सनिध्ये में 2013 में त्रैमासिक पत्रिका भी निकालनी शुरू की थी, जिसमे समाज की सूचनाएं दी जाती थी, कुछ कारणों से 2017 के बाद इसका संपादन बंद हो गया l
प्रक्रिया के अनुसार दिल्ली शाखा अखिल भारतीय महासभा की प्रबंध समिति में दो प्रतिनिधि भेजती है। हमारे दो सम्मानित सदस्य अखिल भारतीय महासभा में अध्यक्ष और महासचिव भी चुने गए है। स्वर्गीय श्री सुरेश चंद जैन अध्यक्ष के रूप में और श्री पदम चंद जैन महासचिव के रूप मेंl श्री जैनी लालजी महासभा के विवाह सूचना केंद्र के संयोजक रहे हैl